दुनिया का सबसे महंगा गद्दा, कीमत ₹7 करोड़, बनाने में लगते हैं 25 दिन; क्या हैं खासियतें?
दुनिया का सबसे महंगा गद्दा स्वीडन की हेस्टेंस कंपनी बनाती है। इसका सबसे महंगा ग्रैंड विविडस मॉडल है और इसकी कीमत €656,990 (लगभग ₹7.3 करोड़) है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरी तरह से हाथों से तैयार किए गए इन गद्दों में 25-दिनों का समय लगता है और इनमें सिंथेटिक फोम के बजाय घोड़े की पूंछ के बाल/कॉटन/ऊन/फ्लैक्स का इस्तेमाल होता है।