दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं विराट कोहली: माइक अथर्टन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक अथर्टन ने कहा है, "टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं।" गौरतलब है, इंग्लैंड-भारत के बीच 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ शुरू हो रही है और विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों में 1991 रन बनाए हैं।