दुनिया घूम आई भारतीय महिला ने अपने ही देश को बताया 'सबसे असुरक्षित', लोगों ने जताई हैरानी
कई देश घूम चुकीं भारतीय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर तन्वी दीक्षित ने अकेले यात्रा करने वालीं महिलाओं की सुरक्षा के आधार पर अलग-अलग देशों को रेटिंग्स दी हैं। उन्होंने वियतनाम को 9/10 रेटिंग देकर सबसे सुरक्षित और भारत को 2/10 रेटिंग देकर सबसे असुरक्षित बताया है। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसपर हैरानी जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "2 ज़्यादा...स्कोर है।"