दुनिया ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बनता है तो क्या नतीजा होता है: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, "जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है।" पीएम ने कहा, "जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, वह घरों में...पड़े हैं। दुनिया ने देख लिया जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो उसका क्या नतीजा होता है।"