दुनिया में 10 वर्षों में सबसे तेज़ बढ़ी मुस्लिमों की आबादी, जानिए हिंदुओं की क्या रही स्थिति
प्यू रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में 2010 से 2020 के बीच मुस्लिम जनसंख्या में सर्वाधिक करीब 21% की वृद्धि हुई है और यह 170 करोड़ से बढ़कर करीब 200 करोड़ हो गई है। यह वृद्धि वैश्विक औसत जनसंख्या वृद्धि (12.3%) से करीब दोगुनी तेज़ है। इस दौरान दुनियाभर में हिंदुओं की संख्या में 12% की वृद्धि हुई।