आज (बुधवार, 12 अगस्त) पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल के हिस्सों में दिखाई देगा। उत्तरी अमेरिका, कनाडा, यूरोप के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई हिस्सों समेत उत्तरी गोलार्ध के कई स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखेगा। हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।