दुनिया में गूगल पर 2024 में सर्वाधिक सर्च की गई फूड रेसिपी में शामिल है 'आम का अचार'
गूगल ने 'साल 2024 के प्रमुख सर्च' की सूची जारी की है जिसके मुताबिक, 2024 में दुनियाभर में गूगल पर सर्वाधिक सर्च की गई फूड ऐंड ड्रिंक रेसिपी में 'आम का अचार' भी शामिल है। इस सूची में ओलंपिक चॉकलेट मफिन्स पहले नंबर पर और थांगुलु दूसरे नंबर पर है। इस सूची में दुबई चॉकलेट बार का भी स्थान है।