दुनिया में प्रति व्यक्ति GDP के लिहाज़ से 10 सबसे गरीब देशों की ताज़ा सूची हुई जारी
फोर्ब्स ने प्रति व्यक्ति जीडीपी पर आईएमएफ के अनुमानों के आधार पर दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की ताज़ा सूची जारी की है जिसमें दक्षिण सूडान ($960.24) पहले स्थान पर है। इसके बाद सूची में क्रमश: बुरुंडी ($1,010), सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक ($1,310), मालावी ($1,760), मोज़ाम्बिक ($1,790), सोमालिया ($1,900), कॉन्गो ($1,910), लाइबेरिया ($2,000), यमन ($2,020) और मेडागास्कर ($2,060) शामिल हैं।