दुनिया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला पहला शख्स कौन था?
लंदन के टैक्सी चालक जॉर्ज स्मिथ को 10 सितंबर 1897 को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस अपराध में गिरफ्तार होने वाला पहला व्यक्ति माना जाता है। उन्होंने टैक्सी को एक इमारत से टकरा दिया था व स्मिथ ने बीयर पीने की बात स्वीकारी थी। वहीं, उनपर 20 शिलिंग का जुर्माना लगा था।