दुनिया में सबसे अधिक टैटू बनवाने वाली महिला बनीं अमेरिका की फर्ज़ीना
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अमेरिका की एस्पेरेंस ल्यूमिनेस्का फर्ज़ीना दुनिया में सबसे अधिक टैटू बनवाने वाली महिला बन गई हैं। अमेरिकी सेना में रह चुकीं 36-वर्षीय फर्ज़ीना ने शरीर पर 89 मोडिफिकेशन करवाए हैं और उनके शरीर के 99.98% हिस्से पर टैटू हैं। उन्होंने अपने हाथ, पैर, स्कैल्प, जीभ, मसूड़ों और जननांगों पर भी टैटू बनवाए हैं।