दुनिया में सबसे ज़्यादा वापस लिए गए रिसर्च पेपर वाले 10 संस्थानों में भारत की 6 यूनिवर्सिटी शामिल
2025 में भारत की 6 यूनिवर्सिटी रिसर्च पेपर वापस लेने के मामले में दुनिया के टॉप-10 संस्थानों में शामिल हुई हैं। सूची में अन्ना यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थान शामिल हैं। 2025 में भारत में 887 रिसर्च पेपर वापस लिए गए, जिससे देश चीन के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा।