दुनिया में हर तीन में से एक बच्चा व किशोर निकट दृष्टि दोष से है पीड़ित: स्टडी
चीन की सुन यात-सेन यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक, दुनिया में करीब एक-तिहाई बच्चे और किशोर निकट दृष्टि दोष से पीड़ित हैं। बकौल स्टडी, 2050 तक ऐसे बच्चों और किशोरों की संख्या बढ़कर 74 करोड़ हो सकती है। गौरतलब है, 50 देशों के निकट दृष्टि दोष के 19 लाख मामलों के अध्ययन के बाद यह स्टडी तैयार की गई है।