दुनिया रोज़ गवा रही है 1.1 करोड़ बैरल तेल, 1970 के दशक के तेल संकट से ज़्यादा का नुकसान: IEA
इंटरनैशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर फातिह बिरोल ने कहा है कि मिडल ईस्ट युद्ध के बीच दुनिया रोज़ 1.1 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई खो रही है। यह नुकसान 1973 और 1979 के तेल संकट के कुल नुकसान से भी ज़्यादा है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक गैस की सप्लाई में गिरावट भी रूस-यूक्रेन युद्ध से ज़्यादा गंभीर है।