दुनिया रूस से तेल खरीदना बंद कर दे तो उसके समक्ष बड़ी चुनौतियां खड़ी हो जाएंगी: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर भारत समेत दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां उत्पन्न हो जाएंगी। उन्होंने कहा, "(रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन को अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने का डर है। उनके पास तेल के अलावा कुछ नहीं है...उनकी मुख्य मुद्रा तेल है।"