दुनिया से कैसे विलुप्त हो गए 2 टन से भी भारी ऊनी गेंडे?
शोध के मुताबिक, एक वयस्क ऊनी गेंडा सिर से पूंछ तक 3.2-3.6 मीटर लंबा और 1.5-2 टन वज़नी होता था। मौजूदा गेंडों की तुलना में इनका सिर और शरीर लंबा और पैर छोटे होते थे। वैज्ञानिकों का मानना है कि 35 लाख साल पहले ये तिब्बत में पैदा हुए थे और इंसानी शिकार के चलते ये विलुप्त होते चले गए।