दुनियाभर के सिंगल्स को प्यार की तलाश में फिनलैंड दे रहा मुफ्त ट्रिप का ऑफर
फिनलैंड दुनियाभर के 18 साल से अधिक उम्र के 16 सिंगल्स को प्यार की तलाश के लिए मुफ्त ट्रिप पर बुला रहा है। इस दौरान उन्हें ग्रुप डिनर में स्थानीय सिंगल्स से मिलने का मौका मिलेगा। यह अभियान फिनलैंड के 'सिंकुक्कोरी' डेटिंग ट्रेंड से प्रेरित है जिसमें लोग गुलाबी टोकरी से अपने सिंगल होने का संकेत देते हैं।