दुनियाभर में किन अनोखी परंपराओं के साथ किया जाता है नए साल का स्वागत?
दुनियाभर में लोग नए साल का स्वागत अलग-अलग परंपराओं के साथ करते हैं। डेनमार्क में लोग नए साल की पूर्व संध्या पर दूसरों के दरवाज़े पर प्लेट तोड़ते हैं जो पुरानी बातें भुलाने का प्रतीक है। ग्रीस में लोग खुशकिस्मती के लिए घरों के बाहर प्याज़ टांगते हैं। स्पेन में लोग समृद्धि के लिए आधी रात को अंगूर खाते हैं।