प्यू रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट में 2010 से 2020 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में सर्वाधिक 2.3 अरब लोग ईसाई धर्म को मानते हैं। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान सबसे तेज़ी से बढ़े इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या 2 अरब हो गई है जबकि 1.9 अरब लोग कोई धर्म नहीं मानते। इसके बाद 1.2 अरब लोग हिंदू हैं।