दुनियाभर में खाद्य पदार्थों की कीमतें 2022 के बाद से सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचीं
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने शुक्रवार को कहा कि अगस्त में वैश्विक खाद्य कीमतें 2022 के अंत के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। कृषि बाज़ारों में उथल-पुथल की वजहों में यूरोप में भीषण गर्मी, गंभीर 'अल नीनो' मौसम पैटर्न का खतरा और यूक्रेन व ईरान युद्धों के कारण व्यापार में रुकावटें शामिल हैं।