दुनियाभर में गूगल पर 2024 में सर्च किए गए टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल हैं 2 भारतीय क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या व शशांक सिंह 2024 में दुनिया में गूगल पर सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल रहे। लिस्ट में हार्दिक का 7वां व शशांक का 9वां स्थान है। वहीं, पेरिस ओलंपिक्स में अपने जेंडर को लेकर विवादों में रहीं अल्जीरियाई बॉक्सर ईमान खलीफ 2024 में सर्वाधिक सर्च की जाने वाले खिलाड़ी रहीं।