दुनियाभर में चल रहे युद्धों के कारण डरते हैं बेटे तैमूर-जेह: सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने बताया कि दुनिया में जारी युद्धों को लेकर उनके बेटे तैमूर और जेह डरे रहते हैं। वे उनसे पूछते हैं कि उनकी सुरक्षा कौन कर रहा है और आगे क्या होगा। सैफ ने कहा कि वह बच्चों को समझाते हैं कि सेना उनकी रक्षा कर रही है। उन्होंने सैनिकों के प्रति गर्व भी जताया।