सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हो गया है। यूज़र्स समेत विभिन्न सोर्स से स्टेटस रिपोर्ट जुटाकर आउटेज को ट्रैक करने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार, यह समस्या भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, यूएस से आउटेज के पीक के दौरान 36,500 रिपोर्ट्स सामने आईं।