दिनेश कार्तिक ने 'डॉबरमैन मीम' से टीम इंडिया की बैटिंग का उड़ाया मज़ाक
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हार के बाद 'डॉबरमैन मीम' से टीम का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर देखा जिसमें टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी लाइनअप को डाबरमैन डॉग की तरह बताया गया...डॉग का सिर ठीक है, बीच का हिस्सा भी सही है लेकिन पूछ नहीं।"