दिनेश कार्तिक ने की WTC 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली 2 टीमों के नामों की भविष्यवाणी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा है, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 के फाइनल में होगा और यह भारत के लिए अपनी हार का बदला चुकाने का मौका है।" उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराए।" डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।