दिनेश कार्तिक ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीकी लीग SA20 में खेलने वाले पहले भारतीय बने

आरसीबी के बैटिंग कोच व मेंटॉर और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग एसए20 में खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कार्तिक ने शनिवार को बोलैंड पार्क में सनराइज़र्स ईस्टर्न केप के खिलाफ मैच में पार्ल रॉयल्स के लिए डेब्यू किया। कार्तिक ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी।

Load More