दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद तेज़ी के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, इन शेयरों में दिखी तेज़ी
भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को तेज़ी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर 83,712 पर और निफ्टी 61 बढ़कर 25,522 पर बंद हुआ। ईटी नाउ के अनुसार, एनएसई पर 3,024 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिनमें 1,352 बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें सबसे ज़्यादा कोटक महिंद्रा बैंक, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, इन्फो एज, इटरनल व एशियन पेंट्स के शेयर चढ़े।