दिनभर रील बनाती रहती थी युवती, यूपी में शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता
शाहजहांपुर (यूपी) में युवती के इंस्टाग्राम पर रील्स डालने के चलते शादी से एक दिन पहले दूल्हे द्वारा रिश्ता तोड़े जाने का मामला सामने आया है। बकौल पुलिस, दूल्हे के बार-बार मना करने के बावजूद युवती ने रील्स बनाना नहीं छोड़ा जिसके चलते उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है।