दीपिका की डिलीवरी से पहले अंबानी के गणेशोत्सव में साथ-साथ दिखे उनके पिता व ससुर
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की डिलीवरी से पहले उनके पिता प्रकाश पादुकोण व ससुर जगजीत सिंह भवनानी एकसाथ मुकेश अंबानी के घर गणेशोत्सव में नज़र आए। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके वीडियोज़ पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। गौरतलब है कि दीपिका अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।