दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब AQI पर जताई चिंता, कहा- बच्चों का दम घुट रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुंबई के खराब AQI को लेकर चिंता ज़ाहिर की है और इसे लेकर बीएमसी से मदद मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मुंबई में AQI 130 की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "शहर के नागरिकों और बच्चों का दम घुट रहा है।" इस स्टोरी में उन्होंने बीएमसी स्वास्थ्य विभाग को भी टैग किया है।