दीपिका-रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, वीडियो आया सामने

ऐक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शुक्रवार को सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई) पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दीपिका हरे रंग की साड़ी और रणवीर ऑफवाइट कुर्ते-पायजामे में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, रणवीर और दीपिका ने एलान किया था कि वे सितंबर में माता-पिता बनने वाले हैं।

Load More