दीपिका व कटरीना की ट्रेनर ने वीडियो शेयर कर बताए 54 साल की उम्र में युवा और फिट दिखने के ‘राज़’
ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी सेलेब्रिटीज़ की 54-वर्षीय ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला ने बताया है कि 50 साल से अधिक उम्र की महिला के लिए युवा और फिट दिखना लक की बात नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर कर कहा, "दशकों का अनुशासन, रोज़ की मेहनत, निरंतरता, सही खाना, सोना और लचीलापन इसकी वजह है।"