छठे या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाज़ी कर वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं दीप्ति

दीप्ति शर्मा ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 86 गेंदों पर 106* रन बनाकर इतिहास रच दिया है। वह छठे या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए वनडे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। हरमनप्रीत कौर के 126 रनों व प्रीतिका रावल के 61 रनों की पारी की मदद से भारत ने 328 रन बनाए।

Load More