पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ होगी FIR, दीपावली से पहले सफाई अभियान पर CM रेखा का निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को त्योहारों से पहले राजधानी को साफ, रोशन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सड़कों, पार्कों, सरकारी परिसरों में विशेष सफाई अभियान चलाने और अनधिकृत पोस्टर लगाने वालों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखना प्राथमिकता है।