दंपति ने 2 साल की बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी, दीवार पर छोड़ा सुसाइड नोट
तेलंगाना में वित्तीय समस्याओं से परेशान होकर दंपति ने पहले अपनी 2 साल की बेटी को मार डाला और फिर खुद फांसी लगा ली। पुलिस को घर की दीवार से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था- "हमने यह करने का फैसला बहुत पहले कर लिया था...हम जानते हैं कि गलत कर रहे हैं…लेकिन कोई और रास्ता नहीं बचा।"