दंपति ने अपने 9 दिन के बच्चे को ओडिशा में ₹60,000 में बेचकर खरीदी बाइक
बालासोर (ओडिशा) में एक दंपति ने अपने 9 दिन के बच्चे को एक नि:संतान दंपति को कथित तौर पर ₹60,000 में बेच दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इन पैसों से दंपति ने नई बाइक खरीदी है। हालांकि, दंपति का कहना है कि उन्होेंने बच्चे को दान में दिया है क्योंकि वह उसे पालने में असमर्थ थे। बच्चे को छुड़ा लिया गया है।