दंपति ने यूपी में मोबाइल व टीवी देखने पर नाबालिग घरेलू सहायिका का सिर मुंडवाया
मुरादाबाद (यूपी) में एक कारोबारी और उसकी पत्नी ने घर में काम करने वाली 15-वर्षीय नाबालिग का सिर मुंडवा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, घरेलू सहायिका के मोबाइल चलाने और टीवी देखने के कारण दंपति ने घर पर नाई को बुलवाकर उसके पूरे बाल कटवा दिए। पीड़िता की मां ने कहा कि उसने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।