'द फुल मोंटी' के ऐक्टर टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की उम्र में अचानक हुआ निधन
ब्रिटिश ऐक्टर टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ऐक्टर के एजेंट ने बताया, "विल्किंसन की 30 दिसंबर को घर में अचानक मौत हो गई।" 2 बार ऑस्कर के लिए नामित हो चुके ऐक्टर विल्किंसन 'द फुल मोंटी', 'शेक्सपियर इन लव' और 'इन द बेडरूम' फिल्मों में अपने रोल के लिए मशहूर हैं।