'द फैमिली मैन 2' इतनी पसंद आई कि मैंने भी वेब सीरीज़ में काम करने का मन बना लिया: शाहिद
अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि निर्देशक राज और डीके की वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन 2' उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने भी वेब सीरीज़ में काम करने का मन बना लिया। बकौल शाहिद, "उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए पूछा...तो मैंने कहा कोई शो है?" शाहिद उनकी सीरीज़ 'फर्ज़ी' से ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं।