दोबारा नहीं होगी NEET-UG 2024 परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा दोबारा नहीं होगी और परीक्षा रद्द करने की मांग उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब तक उपलब्ध सामग्री के हिसाब से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पूरी एनईईटी यूजी परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई है और परीक्षा के संचालन में कोई प्रणालीगत उल्लंघन हुआ है।