दुबई की आइकॉनिक 15 मंज़िला टोयोटा बिल्डिंग को क्यों गिराया जाएगा?

दुबई में टोयोटा बिल्डिंग के नाम से मशहूर 15 मंज़िला नासर राशिद लूताह बिल्डिंग को 2027 में गिरा दिया जाएगा। दुबई म्युनिसिपैलिटी ने बिल्डिंग की मौजूदा हालत को देखते हुए इसके मेंटेनेंस वर्क को मंज़ूरी नहीं दी। इसे खाली कराने की एक वजह बिल्डिंग में ज़्यादा आबादी और गैर-कानूनी तरीके से बांटे गए अपार्टमेंट में बहुत ज़्यादा भीड़-भाड़ होना थी।

Load More