दुबई के कैफे में ₹1 लाख में 'सोने की चाय' बेचती है भारतीय मूल की महिला, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
दुबई में भारतीय मूल की सुचेता के बोहो कैफे में 5,000 दिरहम (₹1 लाख से अधिक) में 24-कैरेट गोल्ड लीफ वाली चाय मिलती है। इसे गोल्ड डस्टेड क्रिसॉ के साथ चांदी के कप में परोसा जाता है और मेन्यू में गोल्ड बर्गर व गोल्ड आइसक्रीम शामिल है। कुछ लोगों ने इसे 'अच्छा अनुभव' तो कुछ ने 'पैसे की बर्बादी' बताया।