दुबई की गगनचुंबी इमारत पर हुआ ड्रोन हमला, आग की लपटों वाला वीडियो आया सामने
दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि दुबई क्रीक हार्बर के पास एक इमारत पर ड्रोन गिरा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत इमारत को खाली कराया ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। घटना के बाद आग पर भी जल्दी काबू पाया गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।