दुबई के मॉल के एक्वेरियम में शार्क ने बच्चे को दिया जन्म, दुर्लभ नज़ारे का वीडियो आया सामने
दुबई के एक मॉल के एक्वेरियम में एक शार्क के बच्चे का जन्म हुआ है। एक्वेरियम के संचालक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "आज सुबह हमारे एक्वेरियम में एक बेबी शार्क को जन्म लेते हुए देखना जादुई पल था।" वीडियो में बेबी शार्क को एक्वेरियम के अंदर सरकते हुए देखा जा सकता है।