दुबई के विशाल हॉल में सो रहे सैकड़ों मज़दूरों का वीडियो आया सामने, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
दुबई के विशाल हॉल में सैकड़ों बंक बेड्स पर सो रहे मज़दूरों का वीडियो एक इंस्टाग्राम यूज़र ने शेयर किया है। उसने लिखा, "दुबई में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए व्यवस्था।" कई यूज़र्स ने लिखा कि यह व्यवस्था भारत-पाकिस्तान से बेहतर है। एक ने लिखा, "ये है दुबई की ज़िंदगी। लोग कितने गर्व से बोलते हैं कि दुबई जा रहा हूं।"