दुबई जाने के लिए समय से काफी पहले पहुंचा एयरपोर्ट, फिर दारू पीकर सो गया; छूट गई फ्लाइट
वाराणसी (यूपी) के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले एक यात्री की फ्लाइट छूट गई क्योंकि वह समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दारू पीकर पार्किंग एरिया में सो गया था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे ज़मीन पर लेटा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा और परिजनों को जानकारी दी।