दुबई-तेल अवीव उड़ान में ऐसा क्या हुआ कि हाइजैक का सिग्नल भेजना पड़ा?
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में एक पायलट द्वारा बीच हवा में दूसरे पायलट पर चाकू से हमला करने के बाद 7700 इमरजेंसी कोड ऐक्टिव किया गया जिसे विमान में गंभीर आपात-स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इज़रायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को रवाना किया गया और 17,000 फीट नीचे आए विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया।