दुबई में अमिताभ के जैसे दिखने वाले शख्स को भीड़ ने घेरा, लोगों ने कहा- अलीबाबा का बिग बी
दुबई (यूएई) की बीच सड़क पर ऐक्टर अमिताभ बच्चन के जैसे दिखने वाले शख्स को भारी भीड़ ने घेर लिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। लोग शख्स के साथ सेल्फी लेते नज़र आए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने मजाक में कहा, "अलीबाबा का बिग बी।"