दुबई में कचरा उठाकर महीने में ₹49,000 कमा रहा है भारतीय युवक, वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
कंटेंट क्रिएटर जगदीश चावला ने दुबई में कचरा उठाने वाले पंजाब के एक युवक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे हर महीने 1800-1900 दिरहम (लगभग ₹49,000) सैलरी मिलती है। युवक के मुताबिक, उसे रोज़ 11-12 घंटे काम करना पड़ता है और कंपनी ने रहने की सुविधा दी है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कहा, "सैलरी बहुत कम है।"