दुबई में फोन पर आया मिसाइल हमले का अलर्ट, फिर अधिकारियों ने कहा- सीरियसली ना लें
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई के लिए मिसाइल हमले का अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, अलर्ट जारी करने के तुरंत बाद एक और संदेश आया जिसमें अधिकारियों ने जनता से पहले वाली चेतावनी को नज़रअंदाज़ करने को कहा। गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका युद्ध में संघर्ष-विराम के बाद कई हफ्तों में यह पहला ऐसा अलर्ट था।