यूएई में बुधवार को एतिहाद रेल के तहत दुबई की पहली यात्री ट्रेन सेवा शुरू हुई। यह सुबह 6:14 बजे अल यलायिस स्टेशन से रवाना हुई और सुबह 7:18 बजे अबू धाबी पहुंची। यह सेवा दुबई को अबू धाबी और फुजैराह से जोड़ती है। ट्रेनें 200 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं और इनमें 400 यात्री बैठ सकते हैं।